आधुनिक हिन्दी नाटक
समाज की बदलती
संरचना, सांस्कृतिक संघर्ष
और राजनीतिक चेतना
का सजीव दर्पण
प्रस्तुत करता है।
यह अध्ययन आधुनिक
हिन्दी नाटकों में
सामाजिक परिवर्तन के
विभिन्न पहलुओं का
विश्लेषण करता है,
जिसमें जाति, धर्म,
शिक्षा, लैंगिक समानता,
सामाजिक असमानता, परिवारिक
संरचना और राजनीतिक
चेतना जैसे मुद्दे
प्रमुख हैं। नाटककारों
ने अपनी रचनाओं
में समाज की
विडंबनाओं और विसंगतियों
को उजागर करते
हुए युवा और
व्यस्क पात्रों के
माध्यम से सामाजिक
चेतना जागृत करने
का प्रयास किया
है।
अध्ययन में यह
पाया गया कि
आधुनिक नाटक में
पात्र केवल कथानक
के अंग नहीं,
बल्कि सामाजिक मूल्य,
नैतिकता और परिवर्तन
की प्रेरक शक्ति
के वाहक हैं।
युवा पात्र अक्सर
विद्रोह, विरोध और
प्रश्नात्मक दृष्टि के
माध्यम से परिवर्तन
का प्रतिनिधित्व करते
हैं, जबकि वयस्क
पात्र समाज की
परंपरागत और संरचनात्मक
बाधाओं का परिचायक
होते हैं। इसके
अतिरिक्त, नाटककारों ने
संवाद, प्रतीकात्मकता और
नाट्य-संरचना का
प्रयोग कर सामाजिक
विसंगतियों और संघर्षों
को प्रभावशाली ढंग
से प्रस्तुत किया
है।
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
